गैसाबाद थाने में चला ‘ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0’ जागरूकता कार्यक्रम

गैसाबाद/दमोह। ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0 के तहत थाना गैसाबाद में साइबर अपराधों से बचाव एवं ऑनलाइन ठगी की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने उपस्थित नागरिकों को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग, अनजान लिंक पर क्लिक करने जैसे मामलों में सतर्क रहने की अपील की। थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि थोड़ी सी सावधानी से बड़ी ऑनलाइन ठगी से बचा जा सकता है। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें।

Next Post

आदिवासी गरीबों की आय का साधन बने जिलें के जंगल

Sat Jun 27 , 2026
बालाघाट, आपने कभी आधी रात को जंगलों को रोशनी से नहाया हुआ देखा है. मध्य प्रदेश के बालाघाट के जंगलों में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है. सघन वन रात्रि में टिमटिमाती रोशनी से सराबोर नजर आ रहें हैं. घने जंगलों में दूर-दूर तक चारों तरफ न […]

You May Like