विद्युत पेंशनर्स की एमडी के साथ बैठक में बनी सहमति

ग्वालियर। म प्र.विधुत पैंसनर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा की पॉवर एंड मैनेजमेंट क. के कार्यालय में प्रबंध संचालक अविनाश लवानिया एवं मुख्य महाप्रबंधक एचआर राजीव गुप्ता के साथ बेठक हुई।

विद्युत पेंशनर्स के हित संरक्षण हेतु प्रदेश के प्रमुख विद्युत पेंशनर्स संगठनो द्वारा एक होकर बनाए गए संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में पेंशनर्स की 2 महत्वपूर्ण प्रमुख मांग रखी गई कि विद्युत मंडल के पेंशनर्स की पेंशन की गारंटी देते हुए राज्य शासन उनकी पेंशन का भुगतान उत्तर प्रदेश की तरह ट्रेजरी के माध्यम से करें। छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल की तरह ही केंद्र शासन की घोषणा के अनुरूप प्रभावी तिथि एवं दर से विद्युत पेंशनर्स को महगाई राहत का भुगतान हो ।

इसी क्रम में उन्हें विद्युत पेंशनरो का प्रभावी और युक्तिसंगत माँगपत्र देकर चर्चा हुई। मोर्चा सदस्यो द्वारा मांगो की वैधानिक प्रासंगिकता का उल्लेख करते हुए उन्हें अविलंब पूर्ण करने की मांग की गई।

चर्चा में प्रस्तुत तथ्यों के विवेचन से शासन के उपस्थित अधिकारी संतुष्ट हुए एवं दोनों मांगों को हल करने हेतु विधान सभा मे केबिनेट प्रस्ताव शीघ्र लाने का आश्वासन दिया। एसके जायसवाल प्रांतीय अध्यक्ष जबलपुर द्वारा 3 माह पूर्व दिये गये माँग पत्र जिसमे पूर्व छेत्र में इस माह डी आर के भुगतान समय से नहीं करने एवम् सभी कंपनियों के पेंसनर्स की पेंसन एक तारीख़ पर करने,सेवानिवृत्त पर घड़ी देने के पावर जनरेटिक क.के आदेश सभी कंपनियों में अविलंब लागू करने, जी पी एफ़ के फाइनल भुगतान पर भुगतान की तारीख तक का ब्याज जोड़कर भुगतान करने, पूर्व छेत्र क.की तरह ही सभी कंपनी में मे आय हेल्प यू योजना एवम् पेंसनर्स के विद्युत देयको से अमानत राशि समाप्त कर जमा राशि उनके विद्युत बिलों में एडजस्ट करने संबंधी आदेश सभी क.में लागू करने,पश्चिम एव पूर्व क्षेत्र क. की तरह ही मध्य छेत्र क.की पेंसनर्स एसो. को भी कार्यालय प्रदान करने संबंधित आदेश सभी क. में लागू करने, पेंसनर्स हेतु कल्याणकारी योजना लागू करने की माँग पर एमडी लवानीया ने सहमति जताईं एव उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

मोर्चे की तरफ चर्चा में प्रभावी भूमिका एसके जायसवाल ग्वालियर, लक्ष्मण सिंह चौहान इंदौर, अशोक कुमार गुप्ता भोपाल, सुरेश बाबू खरे छतरपुर, एस जी माकडे छिंदवाड़ा, एम एम अंसारी बैतूल, तथा सभी पेंशनर्स संगठनों के प्रतिनिधि पी पी मिश्रा मुरेना, अरविंद सोनी रतलाम, एच पी कहार नरसिंहपुर,प्रेम श्रीवास्तव, के एल कोरी बीना, के के मनवारे, अरविंद नागर भोपाल आदि उपस्थित रहे।

Next Post

श्रीकृष्ण जन्म कथा का प्रसंग सुन झूम उठे श्रृद्धालु

Sat Nov 22 , 2025
ग्वालियर। मुरार स्थित मदनमोहन मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञानयज्ञ के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया. इस दौरान कथा पंडाल में प्रसिद्ध भजन ‘नंद के घर आनंद भनयो, जय कन्हैया लाल की’ पर सभी श्रद्धालु काफी देर तक झूमते व थिरकते रहे. श्रीकृष्ण-जन्मोत्सव कार्यक्रम को […]

You May Like