भोपाल की उड़िया बस्ती में घुसा पानी, सड़क पर फंसे वाहन, लोगों को भारी परेशानी

भोपाल: लगातार हो रही बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। शिव नगर स्थित उड़िया बस्ती और शंकर नगर क्षेत्र में बारिश का पानी घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नालों की सफाई न होने और जल निकासी व्यवस्था के अभाव के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई।

क्षेत्र की सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे कई वाहन बीच रास्ते में फंस गए। स्थानीय लोगों को धक्के देकर बाइक और ऑटो जैसे छोटे वाहन सड़क किनारे ले जाने पड़े। कुछ चार पहिया वाहन भी पानी में बंद हो गए। बच्चों और बुजुर्गों को घर से निकलना मुश्किल हो गया। यदि बारिश का यह सिलसिला यूं ही जारी रहा, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

Next Post

गढ़ में दिनदहाड़े बाइक सवारों ने छीना मोबाइल, खेत से लौट रहे किसान को बनाया निशाना

Tue Jul 29 , 2025
रीवा: गढ़ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ग्राम कछियन टोला गढ़ निवासी संतोष विश्वकर्मा पिता घनश्याम विश्वकर्मा (उम्र 39 वर्ष) ने थाना गढ़ में लिखित आवेदन देकर बताया कि 28 जुलाई 2025 की शाम लगभग 6:30 बजे जब वह खेत से अपने घर लौट […]

You May Like