गढ़ में दिनदहाड़े बाइक सवारों ने छीना मोबाइल, खेत से लौट रहे किसान को बनाया निशाना

रीवा: गढ़ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ग्राम कछियन टोला गढ़ निवासी संतोष विश्वकर्मा पिता घनश्याम विश्वकर्मा (उम्र 39 वर्ष) ने थाना गढ़ में लिखित आवेदन देकर बताया कि 28 जुलाई 2025 की शाम लगभग 6:30 बजे जब वह खेत से अपने घर लौट रहा था, उसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उसका रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

फरियादी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब वह अकेले ही अपने खेत से घर की ओर जा रहा था। गढ़ से रीमारी की दिशा में जा रहे पैशन प्रो मोटरसाइकिल सवार दो युवक तेज रफ्तार से आए और अचानक उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। यह पूरी घटना इतनी तेजी से घटी कि फरियादी कुछ समझ पाता, तब तक आरोपी आंखों से ओझल हो चुके थे।

मोबाइल फोन में फरियादी के निजी दस्तावेज, संपर्क नंबर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां संग्रहीत थीं। घटना के तुरंत बाद संतोष विश्वकर्मा ने गढ़ थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने फोन की IMEI संख्या सहित मोबाइल नंबर भी पुलिस को मुहैया कराया है, ताकि जल्द से जल्द बदमाशों का पता लगाया जा सके

Next Post

मंदिर में तोड़फोड़, शराबी ने तोड़ी मूर्ति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue Jul 29 , 2025
दमोह: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की जटाशंकर कॉलोनी स्थित मंगल भवन के पास एक मंदिर में रविवार को एक नशे में धुत युवक द्वारा तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने मंदिर में प्रवेश कर वहां स्थापित मूर्ति को नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के […]

You May Like