कोच्चि, 25 अक्टूबर (वार्ता) लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल टीम का अगले महीने केरल में होने वाला फ्रेंडली मैच स्थगित कर दिया गया है। स्पर्धा स्पॉन्सर ने शनिवार को मैच स्थगित किये जाने की घोषणा की।
उल्लेखनीय है कि अर्जेंटीना को 17 नवंबर को कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक फ्रेंडली फुटबॉल मैच खेलना था। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सितंबर में वेन्यू का निरीक्षण किया था।
कोच्चि का दौरा इस साल फीफा अंतरराष्ट्रीय सत्र के दौरान फ्रेंडली मैचों के लिए ला एल्बिसेलेस्टे की नवंबर के अस्थायी कार्यक्रम का हिस्सा था।
स्पॉन्सर ने फीफा से अनुमति मिलने में देरी का हवाला देते हुए कहा कि मैच अगले अंतरराष्ट्रीय सत्र के दौरान पुनर्निर्धारित किया जाएगा। तारीखों की घोषणा नहीं की गई।
Next Post
रोहित शर्मा वनडे में 100 कैच लेने वाले एलीट क्लब में शामिल
Sat Oct 25 , 2025
सिडनी, 25 अक्टूबर (वार्ता) रोहित शर्मा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 से ज़्यादा कैच लेने वाले भारतीय क्रिकेटरों के विशिष्ट समूह में शामिल हो गए हैं, जिससे एक क्षेत्ररक्षक के रूप में उनकी कुशलता का पता चलता है। उन्होंने आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया […]

You May Like
-
2 years ago
जिले के 62 हजार ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक
-
8 months ago
अजमेर से आ रही बस श्योपुर में पलटी, 8 यात्री घायल
-
8 months ago
परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करें
