अजमेर से आ रही बस श्योपुर में पलटी, 8 यात्री घायल

श्योपुर। अजमेर से श्योपुर आ रही एक स्लीपर बस पलट गई। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के भोगीका के पास हुई। इस हादसे में श्योपुर जिले के 8 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस अजमेर से यात्रियों को लेकर श्योपुर आ रही थी। भोगीका के पास पहुंचते ही बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। बस पलटने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों को अंदरूनी चोटें आई हैं। घायल यात्रियों में गोरस निवासी लक्ष्मण, किशनगढ़ निवासी सुखराम, खुटका निवासी हंसा गुर्जर, बुडेरा निवासी नेकराम गुर्जर, पिपरानी निवासी पंचू गुर्जर, वरगवा निवासी धर्मराज गुर्जर, चक बमूल्या निवासी रामसिंह गुर्जर और गोरस निवासी सरलाल गुर्जर शामिल हैं।मानपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बस पलटने के कारणों की जांच कर रही है, चालक की लापरवाही और नींद में वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है।

Next Post

असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान, फरवरी में यात्रा निकालने की तैयारी

Fri Jan 30 , 2026
नई दिल्ली 30 जनवरी (वार्ता) असम में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है और इसके तहत एक बड़ा मेगा प्लान तैयार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी राज्य के ज्यादातर जिलों से होकर गुजरने वाली यात्रा निकालने की तैयारी में है जिसका नेतृत्व […]

You May Like