महाराष्ट्र: अजीत पवार विमान हादसे की जांच को लेकर प्रधानमंत्री से मिल सकती हैं सुनेत्रा पवार

मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकती हैं।

सूत्रों के मुताबिक सुश्री सुनेत्रा पवार प्रधानमंत्री से मुलाकात करके 28 जनवरी को हुए उस विमान हादसे की गहन जांच कराने की मांग करेंगी, जिसमें दिवंगत अजीत पवार की जान चली गई थी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) के विधायकों ने भी गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से मुलाकात की। इस दौरान विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (की पिछले हफ्ते आई 22 पन्नों की अस्थाई रिपोर्ट की कमियों पर चर्चा की गई।

खबर यह भी है कि सुश्री सुनेत्रा पवार, उनके बड़े बेटे पार्थ पवार और छोटे बेटे जय पवार को यह शक है कि 28 जनवरी का वह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सोची-समझी हत्या थी।

दूसरी ओर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुप्रिया सुले ने भी इस मामले की पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिवंगत अजीत पवार को चाहने वाले सभी लोग इस हादसे से बहुत दुखी हैं और सच्चाई सामने आनी चाहिए।

इस बीच, महाराष्ट्र अपराध जांच विभाग ने आज बताया कि उन्होंने वी.के. सिंह नाम के एक व्यक्ति का बयान दर्ज किया है। वह दिल्ली की उस निजी विमान कंपनी (वीएसआर वेंचर्स) के बड़े अधिकारी हैं, जिसके विमान से 28 जनवरी को श्री अजीत पवार मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे।

सीआईडी के एक अधिकारी ने पूछताछ की पुष्टि की है, हालांकि उन्होंने ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया।

इसी मामले में राकांपा (शरद पवार) के प्रवक्ता विकास लवांडे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है , जो काफी वायरल हो रही है। उन्होंने दावा किया कि यह हादसा एक सोची-समझी हत्या थी क्योंकि श्री अजीत पवार किसी के लिए “बड़ा राजनीतिक रोड़ा” बन गए थे। उन्होंने मराठी में लिखे अपने संदेश में कहा कि जिस तरह से सरकार और जांच एजेंसियां काम कर रही हैं, उससे उन्हें पक्का भरोसा है कि यह एक सोची-समझी साजिश थी और इसे दबाने की कोशिश की जा रही है।

 

 

Next Post

पवन कल्याण ने पुर्नगठित जिलों के आधार पर जिला परिषद चुनाव कराने की घोषणा की

Fri Mar 6 , 2026
विजयवाड़ा, (वार्ता) आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के पवन कल्याण ने राज्य के पुर्नगठित ज़िलों के आधार पर ज़िला परिषद चुनाव कराने की योजना की घोषणा की है, साथ ही पंचायतों को मज़बूत करने और पर्यावरण की रक्षा के उपायों की भी रूपरेखा बताई है। उप मुख्यमंत्री ने गुरुवार को […]

You May Like