युकां ने सीएमएचओ से की शिकायत
जबलपुर: युवा कांग्रेस ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय मिश्रा को शिकायत करते हुए झोलाझाप डॉक्टरों पर शिकंजा करने की मांग की है।नगर अध्यक्ष विजय रजक ने बताया कि छिंदवाड़ा में कुछ दिन पहले ही झोलाछाप डॉक्टरों की गलती से 28 बच्चों ने अपनी जान गवां दी थी, डॉक्टर तो जेल चले गए लेकिन कुछ परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छिन गई, जबलपुर में भी हर महीने दर्जनों लोगों की फर्जी डॉक्टरों के गलत इलाज से लोग जान गवां रहे हैं.
जबलपुर शहर में हजारों क्लीनिकों में एलोपैथी पद्धति (अँग्रेजी दवाओं) से वो डॉक्टर इलाज कर रहे हैं जिन्हें एलोपेथी का कोई नॉलेज नहीं है, होम्योपैथी व आयुर्वेद की डिग्री लेकर ये फर्जी डॉक्टर रोज हजारो मरीजो की जान से खेलते है। इस दौरान नगर अध्यक्ष विजय रजक, शुभम रजक, सुमित गुप्ता, मोहित सुफेले, लखन श्रीवास्तव, अभिषेक दहिया, देवेंद्र काली, गोविंद रजक, अमन प्रजापति, शुभम, ओम प्रजापति, गगन सिसोंधिया, लक्की सुफेले आदि लोग उपस्थित थे।
