राहुल की सभा के लिए निगम द्वारा स्टेडियम की ना

इंदौर। राहुल गांधी की सभा के लिए नगर निगम द्वारा नेहरू स्टेडियम देने से मना कर दिया गया है।राहुल  गांधी का 12 सितंबर को ” छात्रों की गूंज ” कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के लिए शहर कांग्रेस और कांग्रेस पार्षद दल ने नेहरू स्टेडियम किराए पर देने का आवेदन दिया था। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल ने कल सुबह स्टेडियम देने की निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल से मांग की थी। आज नगर निगम आयुक्त ने राहुल गांधी के कार्यक्रम हेतु स्टेडियम देने से मना कर दिया है। बताया जा रहा है कि कोर्ट आदेश और खेल गतिविधियों का हवाला दिया गया है ।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने फोन पर बात करने के दौरान स्टेडियम देने से मना कर दिया है। चौकसे ने कहा कि लिखित में नगर निगम द्वारा कल मनाही का पत्र दिया जाएगा। नगर निगम द्वारा स्टेडियम देने से मना करने को लेकर चौकसे ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही हैं। राहुल गांधी के लिए स्टेडियम नहीं देने के पीछे बीजेपी तुष्टिकरण की राजनीति हिस्सा है। चौकसे ने कहा कि राहुल की सभा के लिए रिजनल पार्क के सामने राऊ विधानसभा या फिर सांघी परिसर में से किसी जगह पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Next Post

सड़क किनारे खड़े युवकों को तेज रफ्तार बस ने रौंदा

Tue Sep 1 , 2026
शाजापुर, नेशनल हाईवे 52 पर सोमवार शाम को एक सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. उकावता चौकी क्षेत्र में गिरी पेट्रोल पंप के पास सडक़ किनारे खड़े दो युवकों को एक तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इनके […]

You May Like

मनोरंजन