गौहरगंज दुष्कर्म के आरोपी सलमान को फांसी की सजा दे न्यायालय: रामेश्वर

भोपाल: गौहरगंज दुष्कर्म के आरोपी सलमान के कथित शॉर्ट एनकाउंटर के बाद बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि अपराधी जमीन में छिपा हो या आसमान में, उसे ढूंढ ही लिया जाएगा।

विधायक शर्मा ने आरोपी द्वारा नाबालिग के साथ किए गए कथित दुष्कर्म को घोर अमानवीय बताते हुए कहा कि ऐसी घिनौनी वारदात के लिए दोषी को फांसी की सज़ा मिलनी ही चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद हिंदू समाज में व्यापक आक्रोश है और लोग न्याय की उम्मीद में न्यायालय की ओर देख रहे हैं। शर्मा ने मांग की कि न्यायालय जल्द से जल्द सुनवाई कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सज़ा, जिसमें फांसी शामिल है, दे ताकि भविष्य में कोई भी ऐसे अपराध करने से पहले सौ बार सोच सके।

Next Post

गौशाला निर्माण विवाद, नहीं बनाने देंगे तो दूसरी जगह वहीं से शुरू होगा दरबार: पंडित शास्त्री

Fri Nov 28 , 2025
विदिशा: प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में चिड़ौरिया धाम के पंडित अंशुल शास्त्री ने बताया कि वे अपनी निजी भूमि पर गोशाला बनाना चाहते हैं, जिसके लिए करीब तीन लाख रुपये का कार्य भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गांव के कुछ रहवासी गोशाला निर्माण पर आपत्ति […]

You May Like

Play sound