रीवा: रीवा परिवहन विभाग ने रीवा गुढ़ सीधी मार्ग पर चलने वाली यात्री बसों के विरुद्ध सघन जाँच अभियान चलाया. जिसमें मुख्यत: किराया सूची एवं गुढ़ बाईपास से निकलने वाली बसों पर चालानी कार्यवाही की गई.आरटीओ रीवा को यह शिकायत प्राप्त हुई थी कि रीवा सीधी मार्ग की बसें गुढ़ बस स्टैंड से न जाकर बाहर से ही चली जाती है. साथ ही कुछ यात्री बसों में शासन द्वारा निर्धारित किराये से ज़्यादा किराया लेने की शिकायते भी प्राप्त हुई थी,जिनके विरुद्ध आरटीओ रीवा ने परिवहन सुरक्षा स्क्वॉड रीवा को मौ$के पर भेजकर जाच करायी.
जिसमें गुढ़ बाय पास एवं गुढ़ बस स्टैंड के अंदर तथा गुढ़ बधवार सीधी मार्ग की ओर आने जाने वाली बसों की जाँच कर कार्रवाही की गई है. वाहन परिचालको को यह समझाइश भी दी गई की बसों का संचालन परमिट शर्तों के अनुसार ही किया जाए एवं यात्रियों को निर्धारित स्थान से ही यात्रा के दौरान बिठाया एवं उतारा जाय. कार्यवाही में 42 यात्री बसों को चेक किया गया एवं सात नियम विरुद्ध बसो के ख़िला$फ चालानी कार्रवाही की गई.
