भितरवार: भितरवार के काली माता मंदिर के सामने मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। बीच सड़क पर हुए हंगामे से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक-7 निवासी मुकेश खटीक (55) की शिकायत पर चुन्नी खटीक और देबू खटीक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 311/26 दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों ने फरियादी के साथ मारपीट की, अभद्र गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
