सतना: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम सतना द्वारा संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में आकर्षक तिरंगा सेल्फी प्वाइंट तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को देशभक्ति और राष्ट्रगौरव की भावना से जोड़ना है।सेल्फी प्वाइंट को तिरंगे की थीम पर आकर्षक रूप से सजाया गया है। इसमें ‘वंदे मातरम्—150 वर्ष’ के साथ भारतीय सेना की वीरता तथा अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की बढ़ती उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है।
सेल्फी प्वाइंट देश के शौर्य, शक्ति और गौरवशाली उपलब्धियों की सुंदर झलक प्रस्तुत कर रहा है।संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक इस आकर्षक सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से जुड़ रहे हैं। तिरंगे के साथ तस्वीर लेने के लिए भी लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।नगर पालिक निगम की इस पहल को राष्ट्रप्रेम, देश के प्रति गौरव और स्वतंत्रता दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का एक सुंदर प्रयास माना जा रहा है।
