सतना : नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पिछले 13 साल से फरार था. जिसे देखते हुए उसके ऊपर ईनाम 10 हजार रखा गया था. सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को मैहर से दबोच लिया.कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी के अनुसार नवंबर 2013 में आरोपी, नाबालिग लडक़ी को जबरन अपहरण कर घर से उठा ले गए थे. तीन महीने बाद पब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग लडक़ी को दस्तयाब किया तो दसने अपने बयान में आपबीती सुनाई.
लडक़ी के अनुसार आरोपियों ने उसका अपहरण कर सूरत पहुंचा दिया. जहां पर आरोपी अर्जुन केवट द्वारा किराए के कमरे में रखते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया जाता रहा. एक दिन मौका मिलने पर लडक़ी वहां सें भाग निकली थी. लिहाजा पुलिस द्वारा कृष्णगढ़ रामपुर बघेलान निवासी 34 वर्षीय अर्जुन केवट की तलाश शुरु कर दी गई. लेकिन वह कुछ इस तरह से भूमिगत हो गया कि पुलिस को 13 वर्ष तक उसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं मिल पाई. जिसके चलते उसके ऊपर 10 हजार का ईनाम एसपी द्वारा घोषित कर दिया गया. इसी कड़ी में सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपी को मैहर क्षेत्र में एक किराए के मकान से दबोच लिया गया.
