भिंड और सतना परीक्षा केंद्र पर मिले नकलची

भोपाल. माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा बोर्ड की द्वितीय परीक्षा में सोमवार को नकल करने वालों पर कार्यवाही की गई. हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा में प्रदेश के जिला सतना से एक और तथा हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा में भिण्ड जिले से एक नकल के प्रकरण दर्ज किए गए. सोमवार को हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा में विज्ञान विषय के पेपर हुआ. हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बेण्डरी, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास की परीक्षा विषयों की हुई. परीक्षा प्रात: 09 से दोपहर 12 बजे तक सम्पन्न कराई जा रही है.

Next Post

2026 में हज यात्रा पर जाने वाले जुलाई में करेंगे आवेदन

Mon Jun 23 , 2025
भोपाल. मप्र राज्य हज कमेटी ने हज से लौट रहे यात्रियों के बेहतर सफर को लेकर सोमवार को जानकारी साझा की. कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी ने बताया कि हज-2026 में हज पर जाने के लिये हज आवेदन प्रक्रिया की प्राथमिक उद्घोषणा भारत सरकार, हज कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा कर […]

You May Like