जस्टिस संजय द्विवेदी का विदाई समारोह आज

जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस संजय द्विवेदी के सम्मान में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सिल्वर जुबली आदर्श सभागार में गुरुवार को सायंकाल विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा।

हाईकोर्ट बार अध्यक्ष धन्य कुमार जैन, सचिव परितोष त्रिवेदी और जिला बार अध्यक्ष मनीष मिश्रा व सचिव ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने सभी वकीलों से उपस्थिति का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि जस्टिस श्री द्विवेदी ने जबलपुर में वकालत करते हुए महाधिवक्ता कार्यालय में पदस्थ रहने के उपरांत न्यायाधीश नियुक्त होने का गौरव अर्जित किया था। न्यायमूर्ति रहते हुए उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण आदेश पारित किए।

Next Post

ओबीसी उम्मीदवारों के परिणाम रोकने को चुनौती

Fri Jun 27 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर वन विभाग व जेल विभाग में हुई भर्तियों में ओबीसी के उम्मीदवारों का रिजल्ट रोकने को चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट ने फिलहाल इस मामले में सुनवाई करने से इनकार कर दिया। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी से जुड़े मामलों में हाईकोर्ट […]

You May Like

मनोरंजन