हमारे हाथों से उठी मिट्टी तालाब को देगी नया जीवन

आष्टा। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत काला तालाब के गहरीकरण कार्य का शुभारंभ नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा की उपस्थिति में किया गया.

श्री मेवाड़ा ने कहा कि नपा अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है, लेकिन कोई भी बड़ा बदलाव तब तक मुमकिन नहीं है, जब तक उसमें जनता का सहयोग शामिल न हों. सरकार बजट दे सकती है, मशीनें दे सकती है, लेकिन उस तालाब को अपना मानकर उसकी चिंता करना सिर्फ हमारा कर्तव्य है. अगर आज हमने अपने तालाब को गहरा नहीं किया, तो आने वाले समय में पानी की बूंद-बूंद के लिए त्राहि-त्राहि मच जाएगी.

श्री मेवाड़ा ने युवाओं से श्रमदान की अपील करते हुए कहा कि जो युवा और नागरिक शारीरिक रूप से सक्षम हैं, वे हफ्ते में कम से कम एक दिन, या रोज सुबह एक घंटा निकालकर तालाब पर आए और श्रमदान करें. हमारे हाथों से उठी एक-एक तगारी मिट्टी इस तालाब को नया जीवन देगी. इस अवसर पर पार्षद रवि शर्मा, तेजपाल कल्लू मुकाती, अनिल धुर्वे, दीपक यादव, आदित्य तलनीकर, मनोहरसिंह जावरिया, विनोद सांगते, पार्वती शर्मा, शिवराज अहिरवार, कैलाश बागवान, गबू प्रजापति, अरूण विश्वकर्मा, आकाश चौहान, पूरणसिंह मेवाड़ा, कुलदीप सोनी, आशीष शर्मा, रोहित कालेलकर सहित अनेक लोग मौजूद थे.

 

 

 

Next Post

सीएनजी बसें बंद और डीजल की खटारा दौड़ रही शहर में

Thu May 28 , 2026
इंदौर:देश में एक तरफ प्रधानमंत्री पेट्रोल डीजल बचाने के बात कह रहे हैं. वहीं दूसरी ओर इंदौर नगर निगम सीएनजी बसों की जगह डीजल बसें चला रहा है. इतना ही नहीं नगर निगम की 150 सीएनजी बसें खड़ी होकर धूल खा रही है. नई इलेक्टि्रक बसें आने से बाद नगर […]

You May Like