इंदौर:बायपास मुंडला नायता सर्विस रोड पर प्रशासन ने अवैध रूप से खड़े डंपर, ट्रक और स्क्रैप वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है. स्थानीय निवासियों और आसपास के स्कूलों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इन वाहनों के कारण आवागमन में कठिनाई हो रही है और अवैध गतिविधियां बढ़ रही हैं.
यातायात पुलिस ने कलेक्टर के निर्देश पर आज प्रशासन ने सभी डंपर और ट्रक हटा दिए. साथ ही पास में अवैध रूप से विकसित हो रहे मैकेनिक नगर, अवैध ढाबे और गैरेज को भी हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि यह कदम क्षेत्र में सुरक्षा और नियम-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.
