राजयोगिनी बीके अवधेश दीदी को दी गई अंतिम विदाई,CM डॉ. यादव ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान की वरिष्ठ राजयोगिनी एवं भोपाल प्रक्षेत्र की निदेशिका बीके अवधेश दीदी का निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं और बीते दो दिनों से बंसल अस्पताल में वेंटिलेटर पर उपचाररत थीं। उन्होंने शुक्रवार को अपनी नश्वर देह का त्याग कर शिवबाबा की गोद ली।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और बाद में राजयोग भवन पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने अनुयायियों को सांत्वना देते हुए कहा कि बीके अवधेश दीदी का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी रहा है।बीके अवधेश दीदी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए राजयोग भवन में रखा गया। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे अंतिम यात्रा सुभाष नगर विश्राम घाट के लिए निकली और दोपहर 1 बजे राजयोगिनी बीके अवधेश दीदी का अंतिम संस्कार हुआ।

Next Post

केस में राजीनामा करो…कहते हुए युवक को चाकू से गोदा

Sat Sep 20 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत रेल्वे पुल के नीचे पठानी मोहल्ला में केस में राजीनामा करो कहते हुए बदमाश ने एक युवक को चाकू से गोद दिया।पुलिस ने बताया कि रत्नेश साहू 39 वर्ष निवासी छत्तरपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह देवरी इमलई अपने घर से अपनी मेडिकल दुकान देवरी […]

You May Like