जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत रेल्वे पुल के नीचे पठानी मोहल्ला में केस में राजीनामा करो कहते हुए बदमाश ने एक युवक को चाकू से गोद दिया।पुलिस ने बताया कि रत्नेश साहू 39 वर्ष निवासी छत्तरपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह देवरी इमलई अपने घर से अपनी मेडिकल दुकान देवरी जाने के लिये निकला था जैसे ही रेल्वे पुल के नीचे पठानी मोहल्ला पनागर पहुॅचा जहां पर पानी भरे होने से उसने अपनी गाड़ी रोकी तभी सामने से छत्तरपुर निवासी दीपक यादव जिससे उसका पुराना विवाद चल रहा है.
आया एवं पुरानी बात को लेकर दीपक यादव केस में राजीनामा करो कहकर धमकाते हुये जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया, अपना बचाव करते हुये वह पीछे हटा तो चाकू उसकी गर्दन में लगकर चोट आ गयी, उसके चाचा के लड़के धनीराम को आते देख दीपक यादव जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
