आकाशीय बिजली गिरने से 22 बकरियों की मौत, चरवाहा घायल 

सीधी । जिले के मड़वास थाना अंतर्गत जोडौरी गांव मे आज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से महुआ पेंड़ के नीचे मौजूद 22 बकरियों की मौत हो गई और चरवाहा घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अकौना निवासी जयलाल पाल हर दिन की तरह रविवार को बकरी चराने घर से निकले हुए थे जो जोडौरी गांव मे बकरी लेकर चराने गया था । शाम करीब 5 बजे अचानक तेज बारिश गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिससे जयलाल पाल की 22 बकरिया जो महुआँ पेंड़ के नीचे ख़डी थीं आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से सभी बकरियों की घटनास्थल पर है मौत हो गयी है। दूसरी तरफ जयलाल पाल को बिजली का झटका लगने से घायल हो गए। घटना के बाद घायल को परिजनों द्वारा मड़वास अस्पताल मे उपचार हेतु ले जाया गया ।

Next Post

पटवारी पुत्र के लापता होने से परिवार बैचेन, परिजन बालक की तलाश में जुटे

Sun Aug 17 , 2025
राजगढ़। राजगढ़ निवासी कक्षा 9 वीं का एक छात्र रविवार की सुबह अचानक एकाएक लापता हो गया. परिजन, पुलिस एवं मिलने-जुलने वाले बालक की तलाश में जुटे है. बालक राजगढ़ रहने वाले पटवारी अनुराग सारई का है जिसका नाम आदित्य है. जानकारी के अनुसार राजगढ़ स्थित गणेश चौक तिलक मार्ग […]

You May Like