ग्वालियर: केरल भाजपा के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के दल का ग्वालियर के भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन में स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने प्रतिनिधि दल का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। इस अवसर पर केरल के जनप्रतिनिधि राजेश पीटी ने उन्होंने कहा कि कहा कि केरल की जनता पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व परिवर्तन चाहती है। जनता सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र ने समाज के प्रत्येक वर्ग में भरोसा जगा है जनता विकास, पारदर्शिता और स्थिर शासन के पक्ष में खड़ी है।
इससे पूर्व केरल के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प माला पहनकर नमन किया।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति, बिट्टू तोमर, राजू पलैया, विकास साहू, सतेंद्र शर्मा, केशव मांझी, प्रिया तोमर, रेशु राजावत, लता सिंह, चन्दन पटेल, राघवेंद्र शर्मा, अजय द्विवेद्वी गौरव बाजपेई, संतोष राजौरिया, नंदिनी गणफुले,अमित जैन, महेंद्र सोलंकी, जितेंद्र गुर्जर बेटू शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।
