शिकार का पीछा करते कुएं में गिरा बाघ, दोनों फंसे

सिवनी, 04 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कुरई वन परिक्षेत्र के हरदुली (पिपरिया) गांव में शिकार का पीछा करते एक वयस्क बाघ खेत के कुएं में गिर गया है। बाघ जिस शिकार (जंगली सुअर) का पीछा कर रहा था वह भी कुएं में जा गिरा।
वन विभाग के सूत्रों के अनुसार आज सुबह ग्रामीणों ने कुएं के पानी में तैरते और बाहर निकलने का प्रयास करते बाघ तथा जंगली सुअर को देखा तो हतप्रद रह गए। घटना की जानकारी तत्काल ग्रामीणों ने वन अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों द्वारा कुएं के पानी से बाहर निकलने मशक्कत करते बाघ तथा जंगली सुअर पर नजर रखी जा रही है। दोनों जीवित बताए जा रहे हैं। मौके पर पेंच टाइगर रिजर्व के एसडीओ आशीष पांडेय सहित वन अमला पहुंच गया है। गहरे कुएं से बाघ को सुरक्षित बाहर निकालने पेंच टाइगर रिजर्व का रेस्क्यू दल को मौके पर बुलाया गया है।

Next Post

भाजपा विधायक के भाई ने अपने बेटे की गोली मारकर की हत्या

Tue Feb 4 , 2025
उज्जैन, 04 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में उज्जैन जिले के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घट्टिया विधायक के भाई ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने बेटे को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि […]

You May Like