
सिंगरौली। जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र के शैलो बस्ती नर्सरी जयंत में एक 35 वर्षीय युवक का शव खुन से लथपथ मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके से वारदात स्थल जयंत पुलिस पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बैढ़न रवाना करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई। वही आरोपी को शक्तिनगर मेें घेराबन्दी कर दबोचते हुए पूछताछ की गई। आरोपी ने मुर्गा खाने के विवाद को लेकर युवक की हत्या करना कबूल किया है।
