सीएम को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसियों को रोका

भैरूंदा। रविवार को तहसील मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसियों ने बस स्टैंड पर ही रोक लिया. सभी को बस में बैठाकर एसडीओपी आफिस ले जाया गया और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ही छोड़ा गया.

गौरतलब है कि रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान कार्यक्रम में शामिल होने भैरूंदा आए थे. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने उन्हें विभिन्न समस्याओं व अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने के लिए सीहोर नाके से आयोजन स्थल तक पैदल मार्च निकालना चाहा, लेकिन बस स्टैंड पर ही उन्हें एसडीओपी, थाना प्रभारी ने भारी पुलिस बल के साथ रोक लिया और आगे नहीं बढऩे दिया. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नारे लगाते हुए पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया. इसके बाद पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को बस में बैठाया और एसडीओपी कार्यालय लाकर नजरबंद कर दिया. कांग्रेसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी करते हुए अपने आक्रोश का इजहार किया, लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें सीएम का कार्यक्रम होने के बाद ही छोड़ा गया. इस दौरान कांग्रेस नेताओं में द्वारका जाट, गोपाल शर्मा, संतोष गौर, संजय पटेल, राजेश पटेल, चंदर मीणा, संतोष शर्मा, राजकुमार मीणा, अजय पटेल, डीजे मीणा, दुर्गेश पंवार व अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे. हालांकि अधिकारियों ने उनसे ज्ञापन लेते हुए मुख्यमंत्री तक उसे पहुंचाने का आश्वासन जरूर दिया.

 

Next Post

सीहोर भाजपा: प्रशिक्षण वर्ग में दिखेंगे सांस्कृतिक रंग, प्रदर्शनी का भी होगा आयोजन

Mon May 11 , 2026
सीहोर। भाजपा की मासिक जिला बैठक में आगामी 22 एवं 23 मई को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई. बैठक का शुभारंभ भाजपा संगठन के संभाग प्रभारी एवं नागदा विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश […]

You May Like