आशीर्वाद समारोह की सुरक्षा व्यवस्था का IG, कलेक्टर और DIG ने लिया जायजा

ग्वालियर: ग्वालियर मेला परिसर में आयोजित होने वाले आशीर्वाद समारोह की तैयारियों को लेकर आज ग्वालियर रेंज के महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान और पुलिस उपमहानिरीक्षक अमित सांघी सहित पुलिस प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान समारोह स्थल पर पहुंचने वाले अतिथियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारीगणों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश भी दिए।

Next Post

NEET परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल टीम तैनात, स्वास्थ्य सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध

Sun May 4 , 2025
भोपाल। मेडिकल कॉलेज में स्नातक प्रवेश के लिए आज नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट 2025 परीक्षा 35 केंद्रों पर आयोजित होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भोपाल द्वारा परीक्षा केंद्रों पर चिकित्सा सम्बन्धी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम की ड्यूटी लगाया गई है। परीक्षा में 14 हजार […]

You May Like

मनोरंजन