मोती मस्जिद बैरिकेड्स पर बवाल! सड़क पर उतरे दुकानदारों ने लगाए ‘बैरिकेड्स हटाओ, बाजार बचाओ’… के नारे

 

भोपाल:राजधानी भोपाल के मोती मस्जिद चौराहे पर आज कारोबारियों ने बैरिकेड्स हटाने की मांग को लेकर भोपाल बंद का आह्वाहन किया। मोती मस्जिद के आस-पास के सभी कारोबारियों ने पुलिस प्रशासन के सामने सड़क पर बैठकर शांतिपूर्ण ठंग से बैरिकेड्स को हटाने की अपील की। इस दौरान कुछ आम लोग भी उनके इस प्रदर्शन में शरीक दिखे।मोती मस्जिद चौराहे पर आज बड़ी संख्या में कारोबारी सड़क पर बैठे नजर आए। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन व्यापारियों का कहना है कि अब उनकी परेशानी सिर्फ कारोबार तक सीमित नहीं रही।
व्यापारियों का आरोप है कि बैरिकेड्स की वजह से बाजार तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है, जिससे ग्राहक बाजार आने से बच रहे हैं और कारोबार प्रभावित हो रहा है।
लेकिन गुस्सा उस वक्त और बढ़ गया, जब बीते दिन बाजार की एक दुकान में आग लग गई। व्यापारियों का आरोप है कि बैरिकेड्स की वजह से फायर ब्रिगेड को मौके तक पहुंचने में परेशानी हुई और आग बुझाने में देरी हुई।
और परेशानी सिर्फ दुकानदारों की नहीं है। बाजार आने वाले बुजुर्ग और आम लोग भी इन बैरिकेड्स से परेशान हैं। एक तरफ कारोबारियों का नुकसान, दूसरी तरफ आम लोगों की मुश्किलें… अब सवाल है कि रास्ता कब खुलेगा?
व्यापारियों ने प्रशासन और कलेक्टर से बैरिकेड्स हटाने की मांग की और पैदल मार्च भी निकाला। उनका कहना है कि प्रदर्शन फिलहाल शांतिपूर्ण है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन और बड़ा होगा और मामला कोर्ट तक भी जा सकता है।
व्यापारियों की मांग साफ है—बैरिकेड्स हटें और बाजार तक आम लोगों की पहुंच आसान हो। वहीं भोपाल कलेक्टर ने व्यापारियों से बातचीत कर शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने की बात कही है।
अब देखना होगा कि बैरिकेड्स हटेंगे या व्यापारियों का आंदोलन और बड़ा होगा

Next Post

सिग्नलिंग सिस्टम के बाद बढ़े मेट्रो यात्री, रविवार को 84 फेरे और हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन

Fri Aug 7 , 2026
भोपाल:मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। अब रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन मेट्रो हर 15 मिनट में मिलेगी। इन दिनों मेट्रो का संचालन भी एक घंटे ज्यादा किया जाएगा। सुभाष नगर से एम्स के लिए आखिरी ट्रेन शाम 7:30 बजे, जबकि एम्स से सुभाष […]

You May Like