तेलंगाना में झूठा मामला दर्ज करने के आरोप में तीन पुलिस अधिकारी निलंबित

हैदराबाद, (वार्ता) तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी ने सोमवार को वारंगल पुलिस आयुक्त कार्यालय के अंतर्गत झूठे मामले दर्ज करने के आरोप में तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है। निलंबित अधिकारियों में वारंगल के पूर्व एसीपी नंदीराम नाइक, सीसीएस इंस्पेक्टर टी. गोपी और सब-इंस्पेक्टर विठ्ठल शामिल हैं।

यह कार्रवाई मत्तेवाड़ा पुलिस स्टेशन में अधिकारियों द्वारा झूठे मामले दर्ज करने की शिकायत प्राप्त होने के बाद की गई है।

अधिकारियों द्वारा की गई जांच एवं प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर तीनों अधिकारियों को निलंबित किया गया है।

Next Post

बांग्लादेश : भारत को चौकस रहने की जरूरत

Tue Dec 23 , 2025
पड़ोसी बांग्लादेश में बीते कुछ समय से जिस तरह की हिंसा, अराजकता और लक्षित दंगों की घटनाएं सामने आ रही हैं, वह केवल ढाका की आंतरिक समस्या भर नहीं रह गई है. हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमले, मंदिरों की तोडफ़ोड़, घरों-दुकानों में आगजनी और सोशल मीडिया के जरिए नफरत का […]

You May Like