कांग्रेस पार्षद दल ने लगाया समानांतर सदन, नगर सरकार को घेरा

जबलपुर: कांग्रेस पार्षद दल के द्वारा शनिवार को गुलौआ चौक में समानांतर सदन का आयोजन किया गया। जिसमें महापौर की भूमिका में युवा कांग्रेस पूर्व पार्षद संजय राठौर, अध्यक्ष की भूमिका में पार्षद अनुपम जैन, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी, सचेतक अयोध्या तिवारी, वहीं आयुक्त की भूमिका युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सचिन बाजपेयी द्वारा निभाई गई। इस मौके पर एम.आई.सी. सदस्य के रूप में मनोज पाटकर, मोनू श्रीवास्तव, अखिलेश शर्मा थे।

इस दौरान कांग्रेसियों ने शहर में ठप्प पड़े विकास कार्य की बात कहते हुए पेयजल की शुद्धता के मुद्दे पर, डोर टू डोर कचरा संग्रहण की समस्या पर चर्चा की और नगर सत्ता पर निशाना साधा। इस मौके पर कांग्रेस पार्षदों ने ये भी कहा कि निगम अध्यक्ष से धारा 30 की बैठक बुलाने कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन नगर की सत्ता सदन में जवाब देने से लगातार बच रही है। आयोजन में इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा , नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी, सचेतक अयोध्या तिवारी, गुडडू तामसेतवार, तुलसा लखन प्रजापति सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

Next Post

भारत-पाक मैच के ग्रुप सिलेक्शन पर पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने उठाए गंभीर सवाल; आईसीसी और बीसीसीआई पर लगाया 'फिक्सिंग' का आरोप, जय शाह पर भी साधा तीखा निशाना

Sun Feb 15 , 2026
दुर्गापुर | भारत और पाकिस्तान के बीच आज होने वाले महामुकाबले से पहले पूर्व विश्व कप विजेता खिलाड़ी और टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने आईसीसी (ICC) की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर क्यों हर टी20 विश्व कप में भारत और […]

You May Like