पुलिस की पाठशाला: महिलाओं और बालिकाओं ने सीखा कैसे दर्ज होती है शिकायत और क्या हैं उनके अधिकार

भोपाल। पुलिस व्यवस्था, कानूनी प्रक्रियाओं और बाल संरक्षण से जुड़े प्रावधानों की जानकारी देने के उद्देश्य से भोपाल के गोविंदपुरा थाना में लगभग 70 महिलाओं और किशोरी बालिकाओं के लिए एक्सपोज़र विजिट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निवसीड–बचपन संस्था और महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए पुलिस थाने की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों, बाल संरक्षण के प्रावधानों, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा आपात स्थिति में पुलिस से सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में समझाया। उन्होंने आश्वस्त किया कि थाने में आने वाली हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाता है और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाती है।

इसके बाद हेड कॉन्स्टेबल मुकेश यादव और ऊर्जा डेस्क प्रभारी रश्मि पटेल ने प्रतिभागियों को थाने के विभिन्न कक्षों—शिकायत कक्ष, रिकॉर्ड रूम और पूछताछ कक्ष—का भ्रमण कराया।

कार्यक्रम के दौरान संवाद सत्र भी आयोजित हुआ, जिसमें महिलाओं और किशोरी बालिकाओं ने विभिन्न प्रश्न पूछे और पुलिस अधिकारियों से प्रक्रियाओं से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। इस पहल से महिलाओं और बालिकाओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिली।

 

 

Next Post

टाइगर रिजर्व के जंगल में मिले शव के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, प्रेम त्रिकोण में हुई थी हत्या

Sat Mar 7 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व मे युवक की हत्या के आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी अविनाश उर्फ आकाश ठाकुर निवासी भगत सिंह वार्ड […]

You May Like

मनोरंजन