
छिंदवाड़ा। बुधवार की शाम सुमरो बाई यादव पर दिवाल भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने के पहले की वृद्धा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
जानकारी मुताबिक सुमरो बाई पति अंतरलाल यादव उम्र 60 साल बुर्रीकला जुन्नारदेव की रहने वाली है। बुधवार की शाम 6 बजे करीब वह कोठे में झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान दिवाल अचानक भरभरा कर सुमरो बाई पर गिर गई। घर में मौजूद परिजन तत्काल उसे घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। इस दौरान वृद्धा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल में डाक्टरों ने जांच कर वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।
