सिग्नलिंग सिस्टम के बाद बढ़े मेट्रो यात्री, रविवार को 84 फेरे और हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन

भोपाल:मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। अब रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन मेट्रो हर 15 मिनट में मिलेगी। इन दिनों मेट्रो का संचालन भी एक घंटे ज्यादा किया जाएगा। सुभाष नगर से एम्स के लिए आखिरी ट्रेन शाम 7:30 बजे, जबकि एम्स से सुभाष नगर के लिए आखिरी ट्रेन रात 8 बजे रवाना होगी।
हाल ही में दोनों ट्रैक पर अत्याधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम पूरी तरह लागू होने के बाद मेट्रो यात्रियों की संख्या में करीब 6 से 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा यात्री एम्स से बोर्ड ऑफिस के बीच सफर कर रहे हैं।
फिलहाल रोजाना करीब 50 फेरे लगाए जा रहे हैं। इनमें सुभाष नगर से एम्स के बीच 25 और एम्स से सुभाष नगर के बीच 25 फेरे शामिल हैं। रविवार को यात्रियों की संख्या ज्यादा रहने के कारण अब कुल 84 फेरे लगाए जाएंगे।
मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके साथ ही फीडर बस और ई-रिक्शा की अच्छी कनेक्टिविटी होने से यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने और मेट्रो से उतरने के बाद आगे का सफर करने में आसानी हो रही है।
कार्यदिवसों में भी पीक आवर्स के दौरान हर 15 मिनट में मेट्रो उपलब्ध रहेगी। नई व्यवस्था से यात्रियों को कम इंतजार, ज्यादा फेरे और बेहतर कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा।

Next Post

मोदी और बादल की मुलाकात से पंजाब में भाजपा-अकाली दल के गठबंधन की अटकलें तेज

Fri Aug 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के बीच शुक्रवार को संसद भवन परिसर में एक अहम मुलाकात हुई, जिसके बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और […]

You May Like