ड्यूटी के दौरान सीमेंट फैक्ट्री में कर्मचारी की मौत परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप मुआवजे की मांग

रीवा, रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौबस्ता स्थित सीमेंट प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान हुई मौत के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे हैं जहां परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन से आजीवन पेंशन और 30 लाख रुपए मुआवजे की मांग कर रहे थे समझाइश के बाद मान गए घटना के संबंध में मृतक राजेश सोधिया निवासी ग्राम झौरा हाल मुकाम छीजवार की बेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता बीते 25 सालों से सीमेंट फैक्ट्री में बतौर कर्मचारी कार्यरत हैं,

उन्होंने बताया कि रोजाना कि तरह उनके पिता शनिवार को फैक्ट्री ड्यूटी पर गए हुए थे जहां अन्य कर्मचारियों ने बताया कि सुबह तकरीबन 10 बजे उनके पिता की तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद फैक्ट्री के अधिकारियों ने उन्हें उपचार देने की वजह है एक किनारे बैठा दिया था बेटी ने बताया कि कुछ ही देर बाद दोबारा उनके पिता की हालत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा संजय गांधी अस्पताल लाया गया और घटना की सूचना उन्हें दी गई

जब वह अस्पताल पहुंची तो फैक्ट्री के निजी वाहन में उनके पिता का शव रखा हुआ था बेटी ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए मां को आजीवन पेंशन और 30 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की मांग की है फिलहाल मृतक का शव अस्पताल में रखा हुआ है और परिजन अपनी मांग पर आड़े हुए रहे बाद मे समझाइश के बाद मान गए

Next Post

साबरमती में रेलवे को मिली नई सौगात, अमित शाह ने LNG ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Sun Sep 27 , 2026
अहमदाबाद। गुजरात के साबरमती में रेलवे से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं को गति मिली है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को विभिन्न रेल परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं में रेल सुरक्षा, माल परिवहन, सिग्नलिंग, पर्यावरण संरक्षण और रेल नेटवर्क के विस्तार से […]

You May Like