नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ पर केंद्र सरकार ने प्रतिबंध लगाया है और ऐसा कर उसने तमिल संस्कृति पर हमला किया है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि इस फिल्म पर रोक लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिल संस्कृति पर हमला करने का काम किया है और तमिल लोगों की आवाज दबाने का प्रयास किया है लेकिन वह इस प्रयास में कभी सफल नहीं होंगे।
श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा “जन नायकन’ को रोकने का सूचना प्रसारण मंत्रालय का प्रयास तमिल संस्कृति पर हमला है। मोदी जी, आप तमिल लोगों की आवाज दबाने में कभी सफल नहीं होंगे।” गौरतलब है कि दक्षिण भारत के सुपरस्टार तलपती के करियर की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ 09 जनवरी को रिलीज होनी थी लेकिन खबर है कि अब मामला न्यायालय पहुंच गया है।

