रुपया 22 पैसे लुढ़ककर 86 रुपये प्रति डॉलर के पार

मुंबई 10 जनवरी (वार्ता) अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़े आने से फेड रिजर्व की इस महीने के अंत में होने वाली बैठक में ब्याज दर कटौती के चक्र को रोकने की उम्मीद बढ़ने से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में तेजी के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 22 पैसे लुढ़ककर 86.08 रुपये प्रति डॉलर के सार्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 85.86 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

कारोबार की शुरूआत में रुपया एक पैसे फिसलकर 85.87 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली के दबाव में 86.08 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया और इसी स्तर पर बंद भी हुआ। वहीं, बिकवाली की बदौलत यह 85.70 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा।

Next Post

‘आप’ ने की सनातन सेवा समिति के पदाधिकारियों की घोषणा

Fri Jan 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 जनवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने सनातन सेवा समिति के गठन के बाद शुक्रवार को इसके पदाधिकारियों की घोषणा कर जिसमें घनेंद्र भारद्वाज को प्रदेश प्रभारी और विजय शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। ‘आप’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने […]

You May Like