‘आप’ ने की सनातन सेवा समिति के पदाधिकारियों की घोषणा

नयी दिल्ली, 10 जनवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने सनातन सेवा समिति के गठन के बाद शुक्रवार को इसके पदाधिकारियों की घोषणा कर जिसमें घनेंद्र भारद्वाज को प्रदेश प्रभारी और विजय शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

‘आप’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने सनातन सेवा समिति के पदाधिकारियों की सूची जारी की जिसमें घनेंद्र भारद्वाज को प्रदेश प्रभारी, विजय शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष, जितेंद्र शर्मा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, सरदार राजिंदर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, ब्रिजेश शर्मा को प्रदेश संगठन मंत्री, मनीष गुप्ता और सरदार राजिंदर सिंह (हनी) को प्रदेश सचिव और दुष्यंत शर्मा को प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपए देने के लिए पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की गारंटी दी है। आप ने सभी पुजारियों और संतों को एक मंच पर लाने के लिए सनातन सेवा समिति का गठन किया है।

Next Post

छोटा राजन दिल्ली के एम्स में भर्ती

Fri Jan 10 , 2025
नयी दिल्ली 10 जनवरी (वार्ता) कुख्यात अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा राजन को नाक संबंधी बीमारी होने के कारण दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती किया गया है। यह जानकारी दिल्ली की तिहाड़ जेल के सूत्रों ने शुक्रवार को दी। सूत्रों ने बताया कि अंडरवर्ल्ड सरगना राजन को एम्स […]

You May Like