जबलपुर: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एलटीटी-समस्तीपुर के बीच साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01043 एलटीटी-समस्तीपुर स्पेशल 13 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और 01044 समस्तीपुर-एलटीटी स्पेशल 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार चलेगी। पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव रहेगा। 01043 एलटीटी से दोपहर 12:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 3:25 बजे मदनमहल, 4:40 बजे कटनी, 6:38 बजे मैहर और 7:20 बजे सतना पहुंचेगी। वापसी में 01044 समस्तीपुर से सुबह 3 बजे चलकर शाम 6:10 बजे सतना, 6:43 बजे मैहर, 7:40 बजे कटनी और रात 9:50 बजे मदनमहल पहुंचेगी। ट्रेन में 22 एसी कोच रहेंगे। रास्ते में प्रयागराज छिवकी, डीडीयू जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर भी ठहराव रहेगा।
