बोनी के समय समितियों में गहराया खाद का संकट

रीवा: रवी की बोनी के लिये किसानों के सामने खाद का संकट गहराता जा रहा है. जिले के अधिकांश समितियों में डीएपी 1846 एनपीके और यूरिया खाद नही है. जल्द ही अगर रैक नही आई तो खाद का संकट और गहरा जाएगा.हालाकि अभी खाद की मांग नियंत्रित है धान की कटाई होने के बाद तेजी से बोनी के लिये खाद की मांग बढ़ेगी और एक सप्ताह बाद खाद की मांग बढऩे के साथ संकट और गहराएगा. हालाकि रैक आ रही है जिससे जिले मेंं आपूर्ति हो सकेगी. गौरतलब है कि बोनी को लेकर खाद के लिये किसान समितियों में पहुंच रहे है. जहा एनपीके और यूरिया खाद का वितरण हो रहा है.

जल्द ही एनपीके की रैक अगर नही पहुंची तो जिले में यूरिया और एनपीके के लिये किसानों की परेशानी बढ़ जाएगी. हालाकि 60 फीसदी किसानों को खाद का उठाव कर लिया है और शेष किसान समितियों में पहुंचकर खाद का उठाव कर रहे है. पलेवा लगाने के बाद किसानों को खाद के लिये समितियों का चक्कर काटना पड़ रहा है. हर वर्ष की तरह इस बार भी खाद का संकट खड़ा है. दस दिन बाद स्थित और बिगडऩे की उम्मीद है क्योंकि धान की फसल तेजी से कट रही है और किसान बोनी शुरू कर दिये है. अधिकांश समितियों में डीएपी, यूरिया और एनपीके खाद का स्टाक दो-तीन दिन के लिये बचा है. उसके बाद संकट होगा.
पलेवा के लिये छोड़ा गया क्योटी नहर में पानी
गेंहू की बोनी के लिये खेत में पलेवा लगाने सोमवार से नहरों में पानी छोड़ दिया गया है. किसान लगातार पलेवा के लिये बाणसागर से पानी छोडऩे की मांग कर रहे थे. क्योटी नहर में 10 क्यूमेक्स पानी छोड़ दिया गया है जबकि पुरवा नहर में 25 नवम्बर से पानी छोड़ा जाएगा. इन नहरों के माध्यम से वितरिका नहरों में पानी पहुंचेगा और किसान सिंचाई करेगा. क्योटी और पुरवा नहर के द्वारा लगभग 122000 हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी. पुरवा नहर में जब पानी छोड़ा जाएगा तो उसके माध्यम से सतना जिले के कई खेतों में पानी पहुंचेगा. उधर बहुती नहर में काम चलने के कारण फिलहाल पानी नही छोड़ा गया है. क्योटी में पानी छोड़ दिया गया है.
रीवा और मऊगंज जिले में भण्डारित है 25775 टन यूरिया तथा 4868 टन डीएपी
रीवा और मऊगंज जिले में किसानों को रबी फसल के लिए खाद की नियमित आपूर्ति की जा रही है. किसानों को सहकारी समितियों विपणन संघ के डबल लाक सेंटर तथा निजी विक्रेताओं के माध्यम से खाद उपलब्ध कराई जा रही है. इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि रीवा और मऊगंज जिले में रबी फसल के लिए अब तक 25752 टन यूरिया, 4868 टन डीएपी, 14548 टन एनपीके तथा 5708 टन सिंगल सुपर फास्फेट खाद भण्डारित की जा चुकी है. अब तक किसानों को 13030 टन यूरिया, 3403 टन डीएपी, 6085 टन एनपीके एवं 617 टन सिंगल सुपर फास्फेट का वितरण किया जा चुका है. किसानों को ई टोकन के माध्यम से सहकारी समितियों, डबल लाक सेंटर एवं निजी विक्रेताओं से खाद वितरित की जा रही है. रीवा और मऊगंज जिलों में 16 नवम्बर की स्थिति में 12752 टन यूरिया, 1466 टन डीएपी, 4863 टन एनपीके तथा 5091 टन सिंगल सुपर फास्फेट किसानों को वितरण के लिए उपलब्ध है.

Next Post

कलेक्टर ने अवैध कालोनी बनाने वाले 13 को दिया नोटिस

Tue Nov 17 , 2026
रीवा:तहसील रायपुर कर्चुलियान के ग्राम चोरगड़ी-1 में विभिन्न खसरा नम्बरों में 13 व्यक्तियों द्वारा सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना आवासीय भूखण्ड बनाकर अवैध कालोनी का निर्माण किया गया है. इन सभी के विरूद्ध कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया गया है. अवैध […]

You May Like