मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोटि हेलीपैड पहुंचे, ओंकारेश्वर दर्शन के बाद रात्रि विश्राम एनएचडीसी गेस्ट हाउस में

ओंकारेश्वर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 26 अगस्त 2026 को शाम 6.20 बजे कोटि हेलीपैड पर पहुंचे। हेलीपैड से वे कार द्वारा राजराजेश्वरी मंदिर के लिए रवाना हुए।

कोटि हेलीपैड पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल, खंडवा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, मंत्री विजय शाह, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन खंडेलवाल, श्याम सिंह मोरे, पंधाना विधायक छाया मोरे, कलेक्टर ऋषभ गुप्ता और खंडवा एसपी ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ओंकारेश्वर भगवान के दर्शन करने के बाद रात्रि विश्राम एनएचडीसी गेस्ट हाउस में करेंगे। गुरुवार सुबह 6 बजे एकात्म धाम में पंचायतन मंदिर का शिलान्यास मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं संतजन करेंगे।

Next Post

मिलावटी तथा एक्सपायर डेट की खाद्य सामग्री बेचने पर दुकान का लायसेंस निलंबित 

Wed Aug 26 , 2026
रीवा, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशों के अनुसार त्यौहारों का दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों की लगातार जांच की जा रही है। राजस्व अधिकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का दल होटल एवं अन्य दुकानों का लगातार निरीक्षण कर रहा है। एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी तथा तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला ने […]

You May Like