करीला धाम में नृत्यांगनाओं से मारपीट, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

बहादुरपुर: क्षेत्र के प्रसिद्ध करीला स्थित मां जानकी मंदिर परिसर में नृत्यांगनाओं के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। मामले में बहादुरपुर पुलिस ने एक स्थानीय व्यक्ति और उसकी दो बेटियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, विदिशा जिले के ग्राम बमौरी शाला निवासी कुछ नृत्यांगनाएं करीला मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मांग पर बधाई नृत्य कर अपनी आजीविका अर्जित करती हैं। सुबह इसी दौरान मंदिर परिसर में नारियल और अगरबत्ती बेचने वाले गोपाल सोनी तथा उसकी बेटियों जान्हवी और मानवी द्वारा उनके साथ विवाद के बाद मारपीट किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई।
नृत्यांगनाओं का आरोप है कि मारपीट के दौरान एक महिला को कमर में चोट आई, जबकि दूसरी के गले पर नाखूनों के खरोंच के निशान पाए गए। अन्य नृत्यांगनाओं ने भी अपने साथ अभद्रता और मारपीट की बात पुलिस को बताई। शिकायत के बाद बहादुरपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायत दर्ज कराने के लिए मुस्कान, राजकुमारी, अंजली, रक्षा, शशि, रोशनी, रंजना, शिवानी, काजल सहित अन्य नृत्यांगनाएं थाने पहुंची थीं।
करीला में स्थायी पुलिस चौकी की मांग
घटना को लेकर जसैया ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सुनीता यादव ने चिंता जताते हुए करीला धाम में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि करीला धाम बुंदेलखंड के लोकनृत्य ‘राई’ का महत्वपूर्ण केंद्र है, लेकिन यहां बधाई नृत्य करने वाली महिलाओं के साथ आए दिन अभद्रता और विवाद की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि करीला धाम में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यह क्षेत्र विदिशा जिले की सीमा से सटा हुआ, वन क्षेत्र और काफी हद तक सुनसान है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां स्थायी पुलिस चौकी की अत्यंत आवश्यकता है।

Next Post

स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रोशन सिंह को नमन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के 11 वर्ष पूरे होने पर सीएम का संदेश

Thu Jan 22 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं वीर क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके त्याग, साहस और बलिदान को स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृभूमि की सेवा में ठाकुर रोशन सिंह ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम […]

You May Like