मिलावटी तथा एक्सपायर डेट की खाद्य सामग्री बेचने पर दुकान का लायसेंस निलंबित 

रीवा, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशों के अनुसार त्यौहारों का दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों की लगातार जांच की जा रही है। राजस्व अधिकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का दल होटल एवं अन्य दुकानों का लगातार निरीक्षण कर रहा है। एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी तथा तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला ने सिरमौर चौराहे में बृजवासी मिष्ठान भण्डार का आकस्मिक निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित खाद्य सुरक्षा अधिकारी अम्बरीश दुबे तथा टीम के अन्य सदस्यों ने मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए होटल में कई खाद्य पदार्थ एक्सपायरी डेट के पाये गये।

होटल में अस्वच्छ वातावरण में मिठाईयों एवं अन्य खाद्य सामग्री का निर्माण करते पाया गया। इस पर मौके पर कार्यवाही करते हुए होटल का लायसेंस निलंबित किया गया। इस होटल में 2024 में भी आमनक खाद्य पदार्थ पाये जाने पर जुर्माना लगाया गया था जिसकी राशि होटल संचालक द्वारा जमा नहीं की गई है। इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी साबिर अली तथा श्रीमती रश्मि शुक्ला शामिल रही

Next Post

लाड़ली बहनों ने CM मोहन यादव की कलाई पर बांधी राखी

Wed Aug 26 , 2026
ग्वालियर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ग्वालियर में भावुक और आत्मीय तस्वीर देखने को मिली। लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कलाई पर स्नेह और विश्वास से भरी राखियां बांधीं और उन्हें धन्यवाद पत्र भी सौंपा। बहनों ने मुख्यमंत्री के माथे पर रोली का तिलक लगाया, तो मुख्यमंत्री […]

You May Like