लाड़ली बहनों ने CM मोहन यादव की कलाई पर बांधी राखी

ग्वालियर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ग्वालियर में भावुक और आत्मीय तस्वीर देखने को मिली। लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कलाई पर स्नेह और विश्वास से भरी राखियां बांधीं और उन्हें धन्यवाद पत्र भी सौंपा। बहनों ने मुख्यमंत्री के माथे पर रोली का तिलक लगाया, तो मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया। वहीं ग्वालियर एयर टर्मिनल पर तैनात सीआईएसएफ की महिला सुरक्षा कर्मियों ने भी मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की हर बहन की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए सरकार संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।

Next Post

कलेक्टर ने ग्राम ढोढ़न, पलकौन्हा में तीन घंटे तक की जमीन पर बैठकर जनसुनवाई 

Wed Aug 26 , 2026
छतरपुर। केन-बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत प्रभावित ग्राम ढोढ़न और पलकौन्हा में लगाए गए शिविर का फॉलोअप लेने के लिए बुधवार को कलेक्टर मृणाल मीना ने ग्रामीणों के बीच बैठकर करीब तीन घंटे तक जनसुनवाई की और प्रत्येक ग्रामीण की व्यथा, पीड़ा और समस्याओं को एक-एक कर सुना। इस दौरान पुलिस […]

You May Like