महाराष्ट्र में NDA के जनहितकारी एजेंडे पर जनता की मुहर : पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में हुए विभिन्न महानगरपालिका चुनावों के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए एनडीए को मिले जनसमर्थन के लिए राज्य की जनता का आभार जताया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि महाराष्ट्र की उत्साही जनता ने एनडीए के जनहितकारी कार्यों और सुशासन के एजेंडे को अपना आशीर्वाद दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि महानगरपालिका चुनावों के परिणाम इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि महाराष्ट्र की जनता के साथ एनडीए का रिश्ता और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली का अनुभव और विकास की स्पष्ट दृष्टि जनता के मन को छू पाई है।

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र की समस्त जनता के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनादेश प्रगति को और गति देने वाला है तथा राज्य की गौरवशाली संस्कृति से जुड़े उत्सव का प्रतीक है।

Next Post

सागौन से भरा पिकअप वाहन जब्त

Fri Jan 16 , 2026
बालाघाट। वन परिक्षेत्र कटंगी के अंतर्गत आने वाले उप परिक्षेत्र गोरेघाट कन्हडगांव और सितापठौर उपपरिक्षेत्र के वन क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई और वाहनों से महाराष्ट्र राज्य में परिवहन के समाचार नवभारत समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित किए गये थे, जिसके पश्चात वन अमले के अधिकारियों ने मामले […]

You May Like