भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगूभाई पटेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और जन्मदिन के अवसर पर शुभेच्छाएं व्यक्त कीं। लोकभवन में आयोजित इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान राज्य के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने मुख्यमंत्री द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
