विवाह पूर्व परामर्श केंद्र तेरे मेरे सपने का वन स्टॉप सेंटर में शुभारंभ

आलीराजपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा विवाह पूर्व परामर्श केन्द्र तेरे मेरे सपने का संचालन वन स्टॉप सेंटर, सिविल हॉस्पिटल के पीछे जिला आलीराजपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरीबाई खरत के द्वारा शुभारंभ किया गया।

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा मजबूत रिश्तों को बढावा देने एवं महिलाओं और परिवारों कि मदद करने कि लगातार कोशिशों के तहत जिला अंतर्गत विवाह पूर्व परामर्श केन्द्र की स्थापना कि जा रही है। इस परामर्श केन्द्र का उद्देश्य व्यक्तिगत एवं वैवाहिक जोड़ों तथा परिवार को विभिन्न वैवाहिक पहलुओं पर संवाद हेतु सहयोगी एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है जिससे विवाह योग्य युवतियां अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने से पूर्व एक आवश्यक संवाद अथवा मन की बात कह कर आवश्यक परामर्श प्राप्त कर अपने सुखद वैवाहिक जीवन का प्रारम्भ कर सकें।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री मोनिका बघेल, वन स्टॉप सेंटर, प्रशासक श्रीमती हिमानी राठौड़, काउंसलर, केस वर्कर एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Post

हाईकोर्ट के पास नहीं है आर्टिकल 142 के उपयोग का अधिकार, सजा बरकरार

Wed Dec 31 , 2025
जबलपुर। नाबालिग से दुराचार करने के अपराध में आजीवन कारावास की सजा से दंडित किये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। अपील में कहा गया था कि जमानत में रिहा होने के बाद उसने पीड़िता से शादी कर ली है और उनका एक बच्चा भी है। हाईकोर्ट […]

You May Like