पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ पुर्नस्थापना के साथ ही लगातार टाइगरों की संख्या में इजाफा होता आ रहा है और आज लगभग 100 टाइगर पीटीआर में विचरण करते हुए पर्यटकों को लुभा रहे हैं । टाईगर रिजर्व के आसपास होटल, रिसार्ट, रेस्टोरेंट डेवलप हो रहे हैं, देशी-विदेशी पयर्टक स्थानीय बाजारों तक भी पहुंच रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर के साथ आय में भी वृद्धि हो रही है। इस साल 2.75 लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचेरू पन्ना टाइगर रिजर्व पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहा है, टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या में प्रतिवर्ष वृद्धि हो रही है. । पीटीआर से हासिल जानकारी के अनुसार वर्ष 20221-22 में भारतीय पर्यटकों की न संख्या 1 लाख 73 हजार 982 थी, वहीं वर्ष 2022-23 में पर्यटकों की संख्या बढ़कर 2 लाख 19 हजार 234 हो गई, वर्ष 2023-24 मे 2 लाख 21 हजार 505, वर्ष 2024-25 में पर्यटकों की संख्या बढ़कर 2 लाख 60 हजार 570 पहुंच गई। टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अनुसार इन दिनों शावकों सहित 100 से अधिक बाघ टाईगर रिजर्व में है। इससे इनकी साइटिंग भी अच्छी हो रही है।
पिछले पांच वर्ष में आय बढ़कर हुई दोगुनीः- पन्ना टाइगर रिजर्व में देश के साथ विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढने से पन्ना टाईगर रिजर्व की आय में भी वृद्धि हो रही है। पर्यटकों की संख्या में बढोत्तरी होने से यहां की आय भी बढी है। पांच साल में पन्ना टाईगर रिजर्व की आय भी बढ़कर दोगुना हो गई है। पांच साल पहले वर्ष 2021-22 पन्ना टाईगर रिजर्व की आय 3 करोड 44 लाख 90 हजार 945 रूपये थी। जो कि वर्ष 2024-25 में बढ़कर 6 करोड 92 लाख 81 हजार 587 रूपये हो गई।
विदेशी पर्यटकों की संख्या दो साल मे हुई दोगुनीः- पन्ना टाईगर रिजर्व का आकर्षण केवल देश तक सीमित नहीं हैं, इसका नैसर्गिक सौंदर्य दुनियाभर के पर्यटकों को लुभा रहा है। यह हकीकत आंकड़ों में भी नजर आ रहा है। बीते दो साल में टाईगर रिजर्व पहुंचने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़कर दोगुना हो गई है। वर्ष 2021-22 जहां केवल 522 विदेशी पर्यटक ही टाईगर का दीदार करने के लिए रिजर्व पहुंचे। कहीं वर्ष 22022-23 पर्यटकों की संख्या बढ़कर 7088 हो गई। की संख्या 12538 और वर्ष 2024-25 में 15300 विदेशी पर्यटकों ने पन्ना टाईगर रिजर्व में उपस्थिति दर्ज कराई।