अनुपमा में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। वरुण की लगाई आग में प्रेरणा की मौत हो जाएगी, जिसका इल्जाम अनुपमा पर डाला जाएगा। सच सामने आते ही अनुपमा दुर्गा अवतार में आकर वरुण पर कहर बरसाएगी।
टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामे के साथ दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार है। गिरती टीआरपी को संभालने के लिए मेकर्स कहानी में बड़े और शॉकिंग मोड़ ला रहे हैं। आने वाले एपिसोड्स में ऐसा बवाल मचने वाला है, जो अनुपमा की जिंदगी को पूरी तरह बदल देगा।
अब तक शो में दिखाया गया कि अनुपमा लगातार ऑफिसों के चक्कर काटते-काटते बेहोश हो जाती है। वहीं रजनी उसका पीछा करती रहती है और कोठारी परिवार बिखरने की कगार पर पहुंच जाता है। वसुंधरा हर बार की तरह अनुपमा और राही को पराग की हालत के लिए जिम्मेदार ठहराती है। लेकिन इसी बीच कहानी में सबसे बड़ा धमाका होने वाला है।
चॉल में लगेगी आग
आने वाले एपिसोड में वरुण, अपनी मां रजनी के कहने पर अनुपमा की चॉल में आग लगा देगा। इस हादसे में प्रेरणा बुरी तरह झुलस जाएगी। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर लाख कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचा पाएंगे। प्रेरणा की मौत अनुपमा के लिए सबसे बड़ा झटका साबित होगी। प्रेरणा की मौत के बाद रजनी सारा दोष अनुपमा पर डाल देगी। दावा किया जाएगा कि अगर अनुपमा बीच में न पड़ती, तो प्रेरणा जिंदा होती। ये सुनते ही अनुपमा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा।
