रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने सिंगिंग डेब्यू सॉन्ग छाप तिलक को दिल के बेहद करीब बताया है। एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू के बाद अब राशा सिंगिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अब सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि सिंगर के रूप में भी अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी हैं। हाल ही में राशा ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की है और उनके डेब्यू सॉन्ग ‘छाप तिलक’ ने रिलीज होते ही सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। इस गाने को लेकर राशा ने खुलासा किया है कि यह सिर्फ एक म्यूजिकल प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी आस्था और भावनाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है।
राशा थडानी ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट साझा करते हुए भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर की और बताया कि ‘छाप तिलक’ उनके दिल के बेहद करीब क्यों है। उन्होंने लिखा, “शिव हमेशा मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण रहे हैं। ‘छाप तिलक’ एक ऐसा गाना है जो मेरे दिल के बहुत करीब है।” राशा ने इस गीत की पंक्तियों को भगवान शिव से जोड़ते हुए अपने भाव भी व्यक्त किए।
राशा थडानी ने पोस्ट में कही ये बात
उन्होंने पोस्ट में लिखा कि मैं तो छाप तिलक छोड़ चली रे ब्रह्मांडीय नर्तक नटराज को अपनी कला और अपना तिलक अर्पित करना। मैं तो आज फलक ओढ़ चली रे उसका ब्रह्मांड मुझे हमेशा घेरे रहता है। मेरे मन के ताल पर बाजे डमरू शिव की डमरू की थाप और लय हमेशा मेरे दिल में रहती है। आभारी हूं शिव, ओम नमः शिवाय। राशा थडानी महादेव की परम भक्त मानी जाती हैं। वह अक्सर अपनी मां रवीना टंडन के साथ शिव मंदिरों में दर्शन के लिए जाती रहती हैं।
