धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश:सायबर क्राईम ब्रांच ने आरोपी को पकड़ा

भोपाल। शेयर मार्केट में इनवेस्ट करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का सायबर क्राईम ब्रांच ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी की है, उसके अन्य फरार साथियों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने मामले में 12 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी दुबई भागने की फ़िराक में था. इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी मोहम्मद जैनुल निवासी कोहेफिजा ने शिकायत की थी कि करन बिरला नाम के व्यक्ति ने उनके व्हाटसएप पर पर संपर्क किया था. करन ने फरियादी से पीएमएचडीएफसी नाम के एपलीकेशन के माध्यम से शेयर मार्केट में शाहाज सोलर नाम की कंपनी में इनवेस्ट करने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातो में पैसा आनलाइन जमा करवाया. आरोपी करने ने फरियादी के साथ कुल 9,35,000/- रुपए की धोखाधड़ी की. मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरु की.

तकनीकी आधार पर पुलिस ने बैंक खाता बेंचने वाले आरोपियों की पहचान की. आरोपियों द्वारा धोखाधडी की राशि को दुबई से एटीएम के माध्यम से निकाले जाने का भी मामला पुलिस के संज्ञान में आया. इस दौरान पुलिस ने पैसे लेकर दुबई में भारतीय बैंक खाता बेचने वाले एक आरोपी निजामुद्दीन को कालीकट एयरपोर्ट केरल से गिरफ्तार किया. 12 वीं पास आरोपी निजामुद्दीन से पुलिस ने मौके पर 1 पासपोर्ट, 1 मोबाइल फोन और 1 सिम कार्ड जब्त किये गये. आरोपी से पूछताछ करते हुए पुलिस उसके अन्य फरार साथियों की तलाश कर रही है. मामले में पूर्व में केरला और महराष्ट्र से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. आरोपी से अबतक की पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि आरोपियों द्वारा अन्य देशों में दी गई बैंकिंग सुविधा का उपयोग कर धोखाधड़ी की राशि निकाली जा रही थी.

Next Post

​मां की तेरहवीं पर बेटे ने लगाया मौत को गले, बेटी के प्रेम विवाह से था दुखी

Wed Feb 4 , 2026
भोपाल। बिलखिरिया क्षेत्र में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी मां की तेरहवीं पर ही आत्महत्या कर ली. बुधवार को शव का पीएम कराते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का परिवार इलाके में रहता था. मंगलवार को उन्होंने […]

You May Like