
भोपाल। बिलखिरिया क्षेत्र में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी मां की तेरहवीं पर ही आत्महत्या कर ली. बुधवार को शव का पीएम कराते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का परिवार इलाके में रहता था. मंगलवार को उन्होंने अपनी माता की तेरहवीं का कार्यक्रम पूरा होने के बाद घर के एक कमरे में जाकर फांसी लगा ली. परिजनों ने शव को फंदे पर लटकता देखा और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की. पुलिस के सामने आत्महत्या के कारण को लेकर यह जानकारी सामने आई है कि मृतक की बेटी ने परिवार वालों के खिलाफ जाक एक युवक से शादी कर ली. बेटी के इस फैसले से उसके पिता लगातार नाराज चल रहे थे. हाल ही में बेटी के पिता की माता का निधन हो गया था. संभवतः लगातार तनाव के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले में जांच कर रही है.
